{"_id":"61abb95a72a40322b32e678b","slug":"accidant-etawah-news-knp667735374","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। रेलवे स्टेशन के पास बाइक से रेल पटरी पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या-20 बी के पास शनिवार की सुबह करीब पौने सात बजे कानपुर से इटावा की ओर राजधानी एक्सप्रेस जाने वाली थी। उसी दौरान एक युवक बाइक लेकर रेल पटरी पार करने लगा। तभी ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव व बाइक को हटवाया।
युवक की पहचान मुरैया मध्यप्रदेश के जोरा गांव निवासी रवींद्र कुमार (29) के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई आकाश व अन्य परिजनों के बताया रवींद्र कुमार भरथना निवासी रिश्तेदार के घर आया था। शनिवार को वह बाइक से वापस घर जा रहा था। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।