फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant,etawah,etawah news

ओवरब्रिज पर बस का एक्सल टूटा, बाउंड्री को रगते हुए रुकी

Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
accidant,etawah,etawah news
इटावा। फर्रुखाबाद फाटक के निकट रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर प्राइवेट बस का एक्सल टूट गया। आगे के दोनों पहिये क्षतिग्रस्त होने से बस पुल के किनारे की बाउंड्री को रगड़ते हुए रुक गई। गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई नहीं आया और गति कम होने से बस पुल के नीचे गिरने से बच गई।
विज्ञापन

इटावा से बिधूना आवागमन करने वाली एक प्राइवेट बस शहर आ रही थी। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे शहर में रेलवे स्टेशन के पास गुरु तेग बहादुर रेलवे ओवरब्रिज पर बस का एक्सल टूट गया। बस के आगे के दोनों पहिये टूट गए। पहिये टूटते ही बस अनियंत्रित हो गई। पुल की सीमेंटेड बाउंड्री से रगड़ते हुए बस कुछ दूरी पर किनारे रुक गई। इस घटना से सकते में आई बस में मौजूद लगभग 15 सवारियां उतर कर अपने-अपने रास्ते चली गईं। घटना की सूचना चालक ने मालिक को दी। इस पर क्रेन बुलवा कर बस को मरम्मत के लिए ले जाया गया। इस घटना में किसी सवारी या चालक-क्लीनर को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed