फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant,etawah,etawah news

वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत

Wed, 27 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
accidant,etawah,etawah news
विनीत कुमार बालियान का फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के तहत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। सिपाही दो दिन की छुट्टी लेकर अपनी नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने अपने घर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी बाइक थाने में खड़ी कर ली गई है।
विज्ञापन

मुजफ्फनगर जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के खेड़ी सुनदीया गांव निवासी सिपाही विनीत कुमार बालियान पुत्र बालेंद्र बालियान कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने में तैनात था। बुधवार तड़के 5 बजे बाइक सवार सिपाही विनीत की चौबिया थाना क्षेत्र के तहत एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 109 पर किसी वाहन से कुचल कर मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव को पुलिस की वर्दी पहने युवक के शव की तलाशी में आईकार्ड मिला।
विज्ञापन

उन्होंने छिबरामऊ थाना पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि सिपाही विनीत की नानी का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह दो दिन की छुट्टी लेकर बुधवार सुबह 4 बजे थाने से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आशंका है कि किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी और सिपाही व बाइक दूर तक घिसटते चले गए। पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश भी की। मगर दुर्घटना के तीन मिनट पहले ही कैमरा दूसरी तरफ मूव कर चुका था। जिससे गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई। थाना पुलिस ने मृतक सिपाही के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed