फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidan

दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 15 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
accidan
इटावा। जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, मृतकों के सगे भाई हादसे के दौरान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के लोहिया खुर्द निवासी आदित्य चौहान (64) की बेटी साधना की शादी बलरई क्षेत्र के भदान गांव में हुई है। साधना की ससुर की पिछले दिनों मौत हो गई थी। सोमवार को उनके तेरहवीं संस्कार में शरीक होने के लिए आदित्य अपने छोटे भाई अनिल कुमार (55) के साथ बाइक से भदान गांव गए थे। रात में दोनों वहां से अपने घर लौट रहे थे। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में उदयपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार पार्सल ट्रेलर ने आदित्य की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आदित्य की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रेलर लेकर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रेलर व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, वैदपुरा थाना क्षेत्र के नीदन गांव निवासी सिद्ध गणेश यादव (40) छोटे भाई प्रताप सिंह के साथ स्कूटी से भरथना एक शादी समारोह में शरीक होने गए थे। रात में दोनों घर लौट रहे थे। इकदिल थाना क्षेत्र के इटावा-भरथना रोड पर स्थित गैस प्लांट के सामने आगे चल रहे ट्रेलर (बड़ा ट्रक) के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस पर तेज रफ्तार से आ रहे दोनों भाइयों की स्कूटी ट्रेलर में पीछे से आ टकराई। इससे दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सिद्ध गणेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल प्रताप को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रेलर लेकर भाग गया। भतीजे मुकेश कुमार ने बताया कि सिद्ध गणेश किसान थे। उनकी मौत से तीन बेटे और एक बेटी व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त सिद्ध गणेश व उनके भाई प्रताप सिंह ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के दौरान सिर पर चोट आने से सिद्ध गोपाल की मौत हुई है। प्रताप के सिर पर भी चोट लगी है। इसी तरह हादसे का शिकार हुए आदित्य और अनिल ने भी हादसे के वक्त हेलमेट नहीं रखा था। ट्रेलर से टकराने से दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed