{"_id":"7c3258e97f9b45a67ed6008875965ed8","slug":"accept-money-for-the-lease-on-the-former-chief-detained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे के लिए रुपये लेने पर पूर्व प्रधान हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे के लिए रुपये लेने पर पूर्व प्रधान हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। ग्राम पंचायत सराय मिठ्ठे के एक भूमिहीन व्यक्ति ने निवर्तमान ग्राम प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है के निवर्तमान प्रधान ने पट्टा देने के लिए 65 हजार रुपये ले लिए। पट्टा भी नहीं दिया और रुपये भी नहीं मिले। इस पर उसने एसएसपी से शिकायत की।
एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय मिठ्ठे निवासी भूमिहीन दलित मिथलेश कुमार पुत्र जोधालाल ने एसएसपी इटावा मंजिल सैनी को दिए पत्र में कहा कि वह भूमिहीन होने के कारण कृषि एवं मकान के लिए पट्टा भूमि का हकदार है। इसके लिए उसने ग्राम प्रधान से आवेदन किया था। तत्कालीन ग्राम प्रधान मनोज कुमार कई बार उसके घर आए और पट्टा देने का वादा किया।
इसके लिए उसने 65 हजार रुपये एकत्र कर 15 अक्टूबर 2015 को दे दिए। एक माह तक प्रधान मनोज कुमार आज कल में पट्टे की रसीद की टाल मटोली करते रहे। बाद में इनका कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद इनसे अपने 65 हजार रुपये मांगे तो गाली गलौज की ।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस बकेवर ने सराय मिठ्ठे के निवर्तमान प्रधान मनोज कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने निवर्तमान ग्राम प्रधान मनोज कुमार को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।