{"_id":"61e99fcae68e7953ed794eb3","slug":"aaeeseetee-mein-raamajee-aur-seema-raheen-avval-etawah-news-knp676410061","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीटी में रामजी और सीमा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीटी में रामजी और सीमा रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जनपद स्तरीय इंफारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालाजी पर आधारित कक्षा शिक्षा शिक्षण प्रतियोगिता आईसीटी 2021-22 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इटावा में किया गया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पिछले चार वर्षों से प्रतियोगिता करता आ रहा, जिसमें शिक्षकों के उत्कृष्ट आईसीटी नवाचारों को सराहा जा रहा है।
वर्तमान समय में आईसीटी की बढ़ती उपयोगिता और शिक्षा में उसके उपयोग को ध्यान में रखते हुए इसका आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के मापदंडों की बात करें, जिसमें शिक्षकों द्वारा सूचनाओं के आदान-प्रदान में, ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में, विद्यालय प्रबंधन में, छात्रों के पंजीकरण एवं उपस्थिति, हितधारकों के साथ संवाद आदि में आईसीटी के उपयोगिता को परखा गया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रामजी शर्मा, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला मके ब्लॉक ताखा ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सीमा सक्सेना, प्रधानाध्यापक, प्रा वि नगोली बढ़पुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त सपना चौधरी, वीरेंन्द्र कमल, सुनील कुमार आदि ने भी प्रतिभाग किया। महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी फरवरी 2022 में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक एसपी यादव ने सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य जेएस शाक्य, सभी डायट प्रवक्ता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संयोजन/आयोजन प्रवक्ता वृंदावन वर्मा ने किया।