फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Aadhar card will be started in Collectorate campus this month

कलक्ट्रेट परिसर में इस महीने बनने शुरू हो जाएंगे आधार कार्ड

Thu, 31 Dec 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be started in Collectorate campus this month
कलक्ट्रेट परिसर में आधार कार्ड बनाने का काम दो महीने बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। अब जनवरी के महीने में आधार कार्ड केंद्र के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यहां आने वाले लोगों का सबसे पहले आधार केंद्र यूडा की साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन होगा। निर्धारित की गई तारीख और समय पर उपस्थित होने पर आधार कार्ड बनाया जाएगा। नया आधार कार्ड निशुल्क बनेगा जबकि आधार संशोधन में शासन से निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 10 डाकघरों में नये आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। इन केंद्रों पर बहुत भीड़ होती है। लोगों को दो-दो महीने तक की वेटिंग दी जाती है। इसी समस्या के निदान के लिए जिले में कलक्ट्रेट परिसर में सीएससी का आधार कार्ड सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे इस केंद्र को नवंबर के महीने में शुरू हो जाना चाहिए था। परंतु तकनीकी दिक्कतों के चलते यह केंद्र साल के अंतिम महीने में भी शुरू नहीं हो सका।
आधार केंद्र पर पहले चरण में दो कंप्यूटर सिस्टम लगेंगे। इनके माध्यम से एक दिन में कम से कम 250 लोगों के आधार कार्ड बन सकेंगे। जब दोनों सिस्टम विधिवत काम करने लगेंगे और उसके बाद जरूरत होगी तो दो अतिरिक्त सिस्टम और बढ़ा लिए जाएंगे। चार सिस्टम पर काम होने से एक दिन में 500 आधार कार्ड जारी हो सकेंगे।
ई-डिस्ट्रिक मैनेजर आकाश सोनी ने बताया कि आधार कार्ड सेंटर को इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने में देरी हुई। बीच में कई पेड़ों की डालियां आदि व्यवधान पहुंचा रहीं थी। जिनको साफ कराया गया। इसके बाद एक सिस्टम का यूडा में रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अगले सप्ताह तक दूसरे सिस्टम का भी रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी की अनुमति लेकर सेंटर शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्य डाकघर में भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोला जाएगा। यहां की स्वीकृति मिल चुकी है। ई डिस्ट्रिक मैनेजर आकाश सोनी ने बताया कि सीएससी सेंटर खुल जाने से संशोधन का काम होने लगेगा। इसके बाद डाकघर के सिस्टम पर नये आधार कार्ड जारी होने का काम और तेज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed