फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man who was running for Agniveer training experienced chest pain and died.

Etawah News: अग्निवीर की तैयारी के लिए दौड़ रहे युवक के सीने में उठा दर्द, मौत

Wed, 21 Jan 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man who was running for Agniveer training experienced chest pain and died.
फोटो 01::::हिमांशु चतुर्वेदी की फाइल फोटो।
इटावा। अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहे युवक के सीने में सोमवार शाम को अचानक दर्द उठा। वह रास्ते में ही बैठ गया। हालत बिगड़ने पर साथ दौड़ रहा छोटा भाई अन्य साथियों के साथ अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे माता-पिता और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


राजेश चतुर्वेदी निवासी गांव टकपुरा कोतवाली जसवंतनगर किसान हैं। उनके दोनों बेटे अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे। वह सुबह शाम प्रतिदिन गांव के लड़कों के साथ दौड़ लगाते थे। सोमवार शाम को बड़ा बेटा हिमांशु (20) और छोटा बेटा (18) निखिल दो अन्य साथियों के साथ दौड़ने के लिए गए थे। निखिल ने बताया कि सरायभूपत फाटक के पास भाई के सीने में अचानक दर्द उठा और वह बैठ गए। इस पर वे सभी भाई को अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

यहां तैनात ईएमओ ने सीपीआर दी पर सफलता नहीं मिली। डॉक्टरों के हिमांशू को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए हैं। परिजनों ने बताया कि युवक के लगभग 10 दिन पहले भी सीने में दर्द उठा था लेकिन वह सामान्य दर्द मानकर शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्विज्ञान विवि के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि स्थिति को देखकर प्रतीत हो रहा है कि युवक को हार्ट अटैक या एचओसीएम (हाईपरट्रॉफिक ऑब्सट्रक्टिव कार्डियोमायोपैथी) होना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि एचओसीएम एक जैनेटिक बीमारी है। बताया कि यह बीमारी देश के पांच सौ में से हर एक व्यक्ति को है। उन्होंने बताया कि यदि समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज हो सकता है। इस बीमारी के तहत ज्यादा मेहनत करने पर अचानक अरीथमिया पड़ जाता है। इससे मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed