फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man crossing the highway was hit by a truck, died

Etawah News: हाईवे पार कर रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 16 Mar 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the highway was hit by a truck, died
जसवंतनगर। हाईवे पार कर रहे युवक को टक्कर मारकर ट्रक आगे जा रहे दूसरे ट्रक टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। ट्रक चालक केबिन में फंस गया। उसके दोनों पैरों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र के ढरकना गांव निवासी दिलीप सिंह (42) फरीदाबाद से वापस अपने गांव में खेती किसानी का काम निपटाने आ रहा था। हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में दिलीप प्राइवेट नौकरी कर रहा था। बुधवार रात करीब एक बजे नेशनल हाईवे पर गांव खेड़ा धौलपुर के पास किसी वाहन से उतरने के बाद वह अपने गांव ढरकना जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था। तभी आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और आगे जा रहे दूसरे ट्रक में पीछे से जा टकरा गया। ट्रक चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

चालक के दोनों पैर टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को निकाला। टक्कर लगने से घायल दिलीप व महाराष्ट्र के थाना महाराज के रहने वाले ट्रक चालक परिकिशोरी (50) को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां दिलीप के परिवार वाले उसे आगरा के एक अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान दिलीप सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलीप के शव का पोस्टमार्टम कराया। दिलीप सिंह की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed