फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A sports ground will be developed in every block

जिले के हर ब्लाक में खेलकूद का मैदान होगा विकसित

Wed, 08 Jul 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
A sports ground will be developed in every block
युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद की गतिविधियाें को बढ़ावा देने के लिए खेल के मैदान विकसित करेगा।
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में जिले के हर ब्लाक में एक मैदान विकसित होगा। इस पर औसतन 25-30 लाख खर्च किया जाएगा।
जिले में बढ़पुरा, बसरेहर, चकरनगर, भरथना, महेवा, ताखा, जसवंतनगर एवं सैफई में कुल आठ ब्लाक हैं। सभी ब्लाकों में खेलकूद विभाग के पास एक-एक एकड़ भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।
अभी तक इस भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने सभी ब्लाकों में खेलकूद विभाग की जमीन की पैमाइश करवाकर अवैध कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

भविष्य में इस जमीन पर अवैध कब्जे न हो सके इसके लिए मैदान के चारों और बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। इसके बाद मैदान को खेलकूद गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लोगोें के टहलने की व्यवस्था होगी। मैदान को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण होगा। जिम भी बनाया जाएगा।
इसमें राज्य वित्त आयोग एवं मनरेगा से मिलने वाली धनराशि से काम कराए जाएंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया कि आठ ब्लाकों में एक एक खेलकूद मैदान को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश के बाद उसे कब्जे में लिया जा रहा है। इसके बाद आगे का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed