फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A massive fire broke out in two car repair shops.

Etawah News: कार रिपेयरिंग की दो दुकानों में लगी भीषण आग

Mon, 20 Apr 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in two car repair shops.
इटावा। शहर के ईदगाह तिराहा पर सोमवार देर शाम दो कार रिपेयरिंग की दुकानों में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। कार के टायर और ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से हुए धमाकों से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


शहर के मेवाती टोला निवासी अनीश की ईदगाह तिराहे पर कार रिपेयरिंग की दुकान हैं। उनके बगल में राजेश की भी दुकान है। बताया जा रहा है कि शाम आठ बजे अचानक दुकानों के भीतर से धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों में रखा रिपेयरिंग का सामान, मशीनरी और ग्राहकों और कबाड़ में खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

दोनों दुकानों के भीषण आग पकड़ लेने से वेल्डिंग के लिए दुकानों में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ कारों के टायर फट गए। सूचना पर सिविल लाइंस, थाना कोतवाली पुलिस पहुंच गई। तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग बुझाने के दौरान ईदगाह से एसएसपी सड़क की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों की लंबी कतारों को देखते हुए तत्काल रूट डायवर्जन लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed