फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A fair will be held in Kunjpura after Holi

होली के बाद कुंजपुरा में लगेगा नट बजानियां समुदाय का मेला

Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
A fair will be held in Kunjpura after Holi
इटावा । वैदपुरा व जसवंतनगर के मध्य कुंजपुरा गांव में स्थित नट-बजानियां समुदाय के आराध्य बाबा आशाराम दादा नूं के दो सौ साल से अधिक पुराने मंदिर पर लगने वाले पांच दिवसीय मेला 15 मार्च से लगेगा। मेेले मेें इस बार नटों की पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बनेगा ।
विज्ञापन

होली के बाद लगने वाले इस मेले की तैयारियों और जिम्मेदारियों को लेकर प्रदेश के कई जिलों व देश के अन्य राज्यों से यहां पहुंचे नट-बजानिया समुदाय के लोगों ने यहां बैठक की। मंदिर संस्थान के अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव पप्पू ने कहा कि इस वर्ष मेले का शुभारंभ 15 मार्च को नट परंपरा से बाबा का पूजन और यज्ञ के साथ होगा। उसके बाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निकाली जाने वाली उनकी शोभायात्रा व मेले में गुजराती फाग, रासलीला और पारम्परिक कला का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बनेगा। मेले की तैयारियों का आज यहां खाका तैयार करके सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 20 मार्च 2020 तक लगने वाले इस मेले में खेल, तमाशे, झूले वालों व अन्य दुकानदारों को अभी से आमंत्रित कर दिया गया है। शासन व प्रशासन को जानकारी भेजने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। बैठक में जंडैल सिंह नट, संस्थान के मीडिया प्रभारी अजय सिंह कुशवाहा, संजेश कुमार नट, संतोष यादव, करतार सिंह नट, रामशंकर यादव, जगदीश यादव, फौरन सिंह, विक्रम सिंह, उम्मेद सिंह, सूरज सिंह नट, हाकिम बजानियां, रजपाल नट, जगदीश चंद्र, बब्लू सरपंच सहित ग्वालियर, औरैया, ऊंचा, बहादुरपुर, फफूंद, दयालनगर, मुरैना, आगरा, झांसी, भरतपुर, हरदोई, जयपुर, अलवर, फर्रुखाबाद आदि स्थानों से नट समुदाय के लोग यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed