फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A conspiracy to kidnap and attempt to murder one's own due to rivalry

Etawah News: पुरानी रंजिश में खुद के अपहरण व हत्या के प्रयास की रची साजिश

Tue, 31 Oct 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 31 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
A conspiracy to kidnap and attempt to murder one's own due to rivalry
इटावा। पुरानी रंजिश में खुद के अपहरण व हत्या के प्रयास की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को भरथना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चार अक्तूबर 2023 को भरथना थाना क्षेत्र के गोपियागंज निवासी दिनेश कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें पुरानी रंजिश को लेकर उसके गांव के ही तीन नामजद व दो अज्ञात अज्ञात व्यक्ति पर उसके पुत्र अनुजकांत को जबरदस्ती वैन में बैठाकर ले जाने और उसके पैर में गोली मारकर घायल कर देने की बात कही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवेचना के दौरान पता चला कि दिनेश के पुत्र व उसके भतीजे ने पुरानी रंजिश में खुद ही अपने अपहरण व हत्या करने की साजिश रची थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अनुजकांत व उसके चचेरे भाई संजय कुमार उर्फ मांडिया निवासी गोपियागंज को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर मल्हौसी पुल के पास एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। दोनों चचेरे भाइयों को आवश्यक कार्रवाई के जेल भेज दिया।
विज्ञापन

यूट्यूब पर वीडियो देख रचा था पड्यंत्र
एसएसपी ने बताया कि आरोपी अनुजकांत से कड़ी पूछताछ में पता चला कि उसने पुरानी रंजिश को लेकर यूट्यूब पर वीडियो देखकर विपक्षियों को फसाने का षड़यंत्र रचा था। जिसके आधार पर उसने अपने एक वकील से तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed