फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A broken HT line caused a fire in a field. A father and son were electrocuted while trying to extinguish the fire, and the son died.

Etawah News: एचटी लाइन का तार टूटने से खेत में लगी आग बुझाने में पिता-पुत्र करंट से झुलसे, पुत्र की मौत

Sat, 04 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A broken HT line caused a fire in a field.

A father and son were electrocuted while trying to extinguish the fire, and the son died.
चकरनगर। हनुमंतपुरा बिजली घर के पास शुक्रवार सुबह एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। देखते ही देखते अरहर के खेत में आग लग गई। आंखों के सामने मेहनत की कमाई को लपटों की चपेट में देख किसान पिता-पुत्र आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसी दौरान उन दोनों के पैर टूटे तार पर पड़ गए और उनके मुंह से चीख निकल पड़ी। करंट लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता जिला अस्पताल में जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ब्लॉक के सहसों गांव निवासी किसान हरविलास यादव (60) अपने बेटे राघवेंद्र सिंह (28) के साथ हनुमंतपुरा चौराहे के पास खेत पर गेहूं की फसल काटने गए थे। इस दौरान राहगीरों ने सूचना दी कि तार टूटने से उनके अरहर के खेत में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दोनों टेंपो से दूसरे खेत पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए खेत में दौड़ पड़े। खेत के चारों ओर जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में 11 हजार लाइन का टूटा हुआ तार पड़ा था जिसमें करंट दौड़ रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही हरविलास का पैर उस तार से छुआ, वह करंट की चपेट में आ गए। पिता को बचाने दौड़े बेटे राघवेंद्र भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। घटना देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में दोनों को बकेवर के 50 शय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रविंद्र साहू ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविलास की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया और सीओ अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। आग से हरविलास की करीब डेढ़ बीघा अरहर की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राघवेंद्र अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed