{"_id":"6414ba71ecf895f2360b2a84","slug":"a-bike-rider-who-was-going-to-take-medicine-died-in-an-accident-etawha-news-c-12-1-128459-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दवा लेने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दवा लेने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
Sat, 18 Mar 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
इटावा। भरथना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक दवा लेने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एटा के थाना जैथरा के गांव नगला गुलाब निवासी राजू रमेश नायक (18) अपने जीजा सुरेंद्र के घर इकदिल आया था। सुरेंद्र के मुताबिक, राजू और वह गुरुवार शाम बाइक से दवा लेने घर से निकले थे। वह जरूरी काम के चलते महानेपुरा गांव में रुक गए। जबकि राजू दवा लेने के लिए इटावा निकल गया। रात करीब आठ बजे भरथना रोड पर स्थित गैस गोदाम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद उन्हें हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और इकदिल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि राजू हेलमेट लगाए था, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने पर अत्यधिक खून बहने से जान चली गई।