Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बीहड़ी क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट

बीहड़ी क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट

Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही पार पट्टी क्षेत्र में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ब्लाक क्षेत्र में लगे लगभग पांच हजार हैंडपंपों में से एक हजार से अधिक बंद पड़े हैं। जबकि 231 हैंडपंप रिबोर की सूची में हैं। राजकीय नलकूपों के खराब होने से क्षेत्र के तालाबों पानी नहीं भर पा रहा है जिससे क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा है। स्थिति से निपटने के लिए ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी को खराब हैंडपंप को एक सप्ताह में ठीक कराने के निर्देश दिए है। वहीं रिबोर हैंडपंप ठीक करवाने के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विकास खंड चकरनगर में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अब तक पांच हजार से अधिक हैंडपाइपों को स्थापित कराया गया है लेकिन इनके रखरखाव में लापरवाही से जहां एक हजार से अधिक हैंडपंप ग्राम पंचायतों की उदासीनता के चलते खराब हैं। 231 हैंडपंप रिबोर होने हैं। आधे से अधिक राजकीय नलकूप खराब होने के कारण क्षेत्र के तालाबों में पानी नहीं भरवाया जा सका है। ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह यादव ने विकास खंड के आडीटोरियम हाल में ग्राम पंचायत अधिकारियों के पेंच कसते हुए उन्हें निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर सभी हैंडपाइप ठीक करा दिए जाए जो छोटी-छोटी कमी के चलते बंद है। एक सप्ताह बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों से इस संबंध में सत्यापन करवाया जाएगा। जो ग्राम पंचायत अधिकारी इस मामले में शिथिलता बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्री यादव ने कहा कि राज्यवित्त मद से सबसे पहले पेयजल व्यवस्था को ठीक किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग को खराब पड़े नलकूपों को ठीक कराने के लिए पत्र लिखा है। इस मामले की जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव को भी दी है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए है। आशा है कि ज्यादातर नलकूप 15 दिनों के अंदर ठीक करवा लिए दिए जाएंगे। वर्तमान समय में इस क्षेत्र के 144 में से 80 से अधिक नलकूप खराब हैं। जिस कारण तालाबों में अभी तक नहीं भरवाया जा सका पानी। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि हैंडपाइपों एवं नलकूपों की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी कीमत पर इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed