{"_id":"76352","slug":"Etawah-76352-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विकास को गति देने खुद आ रहे मुख्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विकास को गति देने खुद आ रहे मुख्यमंत्री
Etawah
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही जिले में एक बार फिर से विकास की गति को पंख लगने की बारी आ गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद जिले के विकास की कमान अपने हाथों में संभाली है। इसी बात लेकर मुख्यमंत्री शनिवार को गृह जनपद आकर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अधूरे पड़े विकास कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें फिर से चालू करवाने के निर्देश देंगे। उधर, शासन स्तर के अफसरों ने भी मुख्यमंत्री के पैतृक गांव आकर विकास कार्यों का खाका तैयार किया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पहले शनिवार को ही मुख्य सचिव जावेद उस्मानी सुबह 7:00 बजे सैफई पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री के आने से पहले मुख्य सचिव यहां विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री राजकीय विमान से सैफई आएंगे। मुख्यमंत्री यहां पैरामेडिकल कालेज, मिनी पीजीआई, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस तरह से सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार गृह जनपद में सुबह से शाम तक रहेंगे। इस दौरान कयास ये लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश यादव जिले में विकास कार्यों की घोषणा कर जिला वासियों को सौगात देंगे। लायन सफारी के विकास की घोषणा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आने की तैयारी जिले में एक सप्ताह पहले से शुरू हो चुकी थी। इसी वजह से बीते दिनों गुपचुप तरीके से लखनऊ से अफसरों की सैफई में कई बार विजिट हुई।
खेल सचिव कर चुके हैं सैफई का दौरा
प्रदेश के खेल सचिव सुरेश चंद्रा बिना किसी सूचना के मंगलवार को इटावा दौरे पर अचानक पहुंचे थे। खेल निदेशक शहाबुद्दीन उनसे पहले पहुंच गए थे। सभी अधिकारी सीधे सैफई गए और वहां अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में बने क्रिकेट ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड, स्वीमिंग पूल, एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक और मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में अधूरे कार्यों और मेंटीनेंस के बाबत प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। चर्चा है कि खेल सचिव शनिवार को फिर आएंगे।
विज्ञापन
बिजली विभाग के एमडी कर चुके बैठक
खेल सचिव के आने से दो दिन पूर्व रविवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण आगरा परिक्षेत्र के प्रबंध निदेशक जीएस प्रियदर्शी भी सैफई पहुंचे थे। उनके साथ मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद भी रहे। जिले स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के आवास के लिए अलग से फीडर बनाने के कार्य की भी जानकारी की। साथ ही जिले मेें 132 केवीए को दो नए बड़े बिजलीघरों का प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश भी दिए थे।
ये है कार्यक्रम
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजकीय विमान से मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के साथ प्रात: 7:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे। साढ़े सात बजे सैफई हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। इसके बाद वह सैफई स्थित मिनी पीजीआई, मेडिकल कालेज, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम व उसमें निर्मित तरणताल, चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज हैंवरा आदि का भ्रमण व स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। शाम साढ़े छह बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।