फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   भैंस की पूंछ कटने के विवाद में झोंका फायर

भैंस की पूंछ कटने के विवाद में झोंका फायर

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के भैसान गांव में ट्रैक्टर ट्राली से भैंस की पूछ कटने पर विवाद में एक पक्ष ने फायर कर दिया। बीच बचाव कर रहे युवक की बांह में गोली लग गई। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अनंतराम का ट्रैक्टर गांव का ही चंद्रपाल चला रहा था। ट्रैक्टर में विद्याराम बघेल का भूसा भरा था। प्राथमिक विद्यालय भैसान के सामने खड़ंजे पर रघुनाथ सिंह बघेल की भैंस बंधी थी। ट्रैक्टर से भैंस की पूछ कट गई जिसको लेकर रघुनाथ सिंह के परिवार और ड्राइवर चंद्रपाल के बीच मारपीट हो गई। ड्राइवर ने उक्त घटना ट्रैक्टर मालिक अनंतराम को बताई तो वह भी आ गये। दूसरे पक्ष से रघुनाथ और गौरव आ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान रतिभान सिंह तथा उनके परिवार के पूर्व प्रधान शिवशंकर बीच बचाव करने लगे तभी किसी बात को लेकर गौरव उत्तेजित हो गया और घर से तमंचा लाकर फायर कर दिया। गोली रतिभान सिंह पुत्र जयसीराम बघेल की बाईं कोहनी में लगी। सूचना मिलने पर थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक एफएस जाफरी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव पहुंचे और मामला शांत कराया। वादी रतिभान सिंह पुत्र जयसीराम ने गांव के ही गौरव पुत्र दर्शन सिंह बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed