{"_id":"74984","slug":"Etawah-74984-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर की आग से गेहूं के बोझ, टायर, पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेसर की आग से गेहूं के बोझ, टायर, पेड़ जले
Etawah
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। नगला मोढ़ा कुं अरा में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में आग लगने से गेहूं के गट्ठर और ट्रैक्टर का टायर और एक पेड़ जल गए।
रामकिशोर दीक्षित के खेत में सोमवार की रात ट्रैक्टर के जरिए थ्रेसर से गेहूं मड़ाई हो रही थी। थ्रेसर से कोई चीज टकराई जिसमें उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग गेहूं के गट्ठरों तक पहुंच गई। आग की लपटों को देख एक शादी में आए लोग दौड़ पड़े। बाल्टियों से पानी भरकर आग पर काबू पाया गया। तब तक आग ने गेहूं के कई गट्ठरों को जलाकर राख कर दिया। ट्रैक्टर का टायर जल गया। खेत में खड़ा शीशम का पेड़ भी झुलस गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना थाने को दी। फायर ब्रिगेट के आने के पहले ही आग बुझा ली गई। क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार ने मौके पर जाकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।