फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अब एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लें मजा

अब एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लें मजा

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत हो गई। पहली दिन ही सैकड़ों बच्चों ने खूब मौजमस्ती की। रविवार को इसका उद्घाटन एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

एसएसपी खुद जिप लाइन से स्टेडियम की बिल्डिंग से नीचे आए। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी कानपुर की रितु कैंप एंड टूर ग्रुप ने इसका व्यवस्था संभाली है। इस बार कमांडो नेट और जॉरविंग बॉल पहली बार आई है। कमांडो नेट के जरिए बच्चों को कमांडो ट्रेनिंग देंगे। वहीं जारविंग बॉल में बच्चे को बिठाकर उसे सेफ्टी बेल्ट से सुरक्षित किया जाता है फिर यह बॉल जमीन पर चारों तरफ घूमती है। इसके साथ ही जिप लाइन, ट्रेम्पोलिन, वॉटर जॉरविंग वर्मा ब्रिज आदि की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एएसपी सर्वानंद सिंह, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी अर्जुन प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कमल कुमार (प्राचार्य सुदिति ग्लोबल) ने सभी का आभार जताया। बीते वर्ष हुए एडवेंचर स्पोर्ट्स में हॉट एयर बैलून आकर्षक का केंद्र रहा था। इस बार यह देखने को नहीं मिलेगा। डॉ. कमल कुमार ने बताया कि इस बार हॉट एयर बैलून नहीं आ रहा है। एडवेंचर स्पोर्ट्स में पहले दिन सुदिति ग्लोबल, नवोदय सहित जिले के प्रमुख विद्यालयों के आधा सैकड़ा के आसपास बच्चे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed