फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   तुझमें रब दिखता है यारा...

तुझमें रब दिखता है यारा...

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बॉलीवुड के नामचीन गायक रूप कुमार राठौर और उनकी पत्नी सोनाली राठौर ने शनिवार की रात इटावा महोत्सव को चार चांद लगा दिए। नगमों-गजलों की ऐसी झड़ी लगाई कि रात के आखिरी पहर तक श्रोता पंडाल में डटे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डीएम डॉ. नितिन बंसल और एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद सजी सुरों की महफिल में राठौर दंपति ने इटावा महोत्सव की शाम यादगार बना दी। कार्यक्रम में रूप कुमार ने कुछ अपने तो कुछ पब्लिक की डिमांड पर गाने सुनाए। बार्डर फिल्म का गीत संदेशे आते हैं... सुनाकर तालियां बटोरीं। रब ने बना दी जोड़ी फिल्म का गीत तुझमें रब दिखता है यारा मैं क्या करूं... सुनाकर युवाओं युवाओं का दिल जीत लिया। गुनाह फिल्म का गीत रूठकर हम उन्हें भूल जाने लगे वो हमें और भी याद आने लगे... सुनाकर पंडाल के माहौल में रस भर दिया। वह एक के बाद एक गीत पब्लिक को सुनाते रहे।
विज्ञापन

मंच पर उनकी पत्नी सोनाली राठौर के गीतों ने भी समा बांधा। गीत मुझे इश्क का कलमा याद रहा..., आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे... आदि जैसी धमाकेदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र, एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम ताखा सुरेशचंद्र शर्मा, एसडीएम जसवंतनगर हंसराज यादव, एसडीएम चकरनगर प्रमोद कुमार के साथ ही नुमाइश कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक कुमार कांत दीक्षित ने सभी का आभार जताया। इस दौरान राठौर दंपति को नुमाइश कार्यकारिणी के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें हमेशा इटावा महोत्सव की याद दिलाता रहे ऐसा प्रतीक चिह्न भेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गुरुकुल की तर्ज पर म्यूजिक स्कूल की है ख्वाहिश
मशहूर गायक रूप कुमार राठौर व सोनाली राठौर ने कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने अपना सपना भी बताया। कहा कि देश में हुनर की कमी नहीं है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कई लोग गीत गाते मिलते हैं। उनके पास प्लेटफार्म न होने से उनका हुनर आगे नहीं बढ़ पाता है। उनका सपना है कि ऐसा म्यूजिक स्कूल बनाएं जो गुरुकुल की तरह हो और गरीबों को फ्री में संगीत की शिक्षा मिले। ईश्वर चाहेगा तो यह सपना वे एक दिन जरूर पूरा करेंगे। राठौर दंपति ने बताया कि चार दिसंबर को उनकी शादी के 25 वर्ष पूरे होंगे। इस मौके पर वह अपना एलबम ‘जिक्र’ रिलीज करेंगे। उन्होंने कहा कि पुराने गानों का दौर आज भी है और कभी खत्म नहीं होगा। हिंदुस्तान में हिंदी भाषा से लोग गुरेज करते हैं, जबकि विदेशों में प्रेम करते हैं। नई फिल्मों में ऑर्ट की कमी है। फिल्म और गाने तीन दिन में फ्लॉप हो जाते हैं। कुछ नए लड़के गायिकी के क्षेत्र में आए हैं, लेकिन उन्हें भावनाओं से प्रेम कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed