फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सावधान, पांच रुपये की चाय लगा सकती है चूना

सावधान, पांच रुपये की चाय लगा सकती है चूना

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
इटावा। दीपावली को लेकर बस और ट्रेन में हर रोज भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में जहरखुरान सक्रिय हो गए हैं। पांच रुपये की चाय पिलाकर जहरखुरान यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ के साथ हजारों का चूना लगा रहे हैं। खिलाने-पिलाने के साथ जहरखुरानों ने कई नए-नए हथकंडे भी अपनाना शुरू कर दिया है। अगर आप अपनी सुरक्षा चाहते हैं तो सफर में अनजान व्यक्ति से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

दीपावली पर कामकाजी लोग घरों की ओर लौट रहे हैं। कई लोग अपनी जमा पूंजी भी अपने ही साथ लेकर घर आते हैं। ऐसे में जहरखुरान बड़े ही प्यार से दोस्ती करके यह यात्रियों को कभी चाय पिलाते हैं तो कभी पानी। कोल्डड्रिंक पिलाने में भी वे पीछे नहीं रहते हैं। अब तो यह फल में भी नशीला पदार्थ इंजेक्शन से मिलाकर उसे लूट का हथियार बना रहे हैं। यह सारे हथकंडे काम नहीं आए तो रुमाल हिलाकर लोगों को बेहोश कर देते हैं। यात्री के बेहोश होते ही जेब में पड़े रुपये, मोबाइल व सामान लूटकर रफूचक्कर हो जाते हैं। यात्रा में बचाव का सिर्फ एक ही तरीका है। वह यह कि सफर में अनजान व्यक्ति से सतर्क रहो और उसके झांसे में न आओ। कुल मिलाकर किसी भी अनजान व्यक्ति से खाद्य पदार्थ, चाय, पानी, कोल्डड्रिंक आदि का सेवन न करो।
विज्ञापन

केस हिस्ट्री-1
-3 अक्तूबर को एयरफोर्स कमी संदीप पुत्र कृष्ण बहादुर निवासी पतोना बाराबंकी को रोडवेज बस में नशीली चाय पिलाकर जहरखुरानों ने लूटा।
केस हिस्ट्री-2
16 अक्तूबर को डाउन फरक्का एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक दर्जन यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा। इटावा में उतारे गए सुखवीर निवासी नवादा बहादुरपुर व हरगोविंद व उनकी पत्नी राजकली निवासी महेवा मंदिर के पास से जहरखुरान कुंडल सहित 13 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केस हिस्ट्री-3
15 अक्तूबर को रोडवेज बस में यात्रा कर रहे मुकेश चौधरी पुत्र रामचरन निवासी छौना रमपुरा जालौन तथा बृजेश चौहान पुत्र रामबहादुर निवासी कंधेसीघार चकरनगर को नशीली चाय पिलाकर जहरखुरान सात हजार रुपये व सामान लूट ले गए।

केस हिस्ट्री-4
17 अक्तूबर को रोडवेज बस में यात्रा कर रहे बृजभान पुत्र नजर सिंह निवासी नवादा एलाऊ मैनपुरी को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया और उसके पास से दो हजार रुपये, मोबाइल सहित सामान लूट ले गए।
जहरखुरान नशीले कैमिकल का इस्तेमाल करते हैं। मरीज को होश में आने पर कई वक्त का समय लग जाता है। ज्यादा मात्रा जानलेवा भी हो सकती है।
डा. वीएस अग्निहोत्री, सीएमएस इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed