{"_id":"33-197443","slug":"Etawah-197443-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होगा उम्मीदवारों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तय होगा उम्मीदवारों का भाग्य
Etawah
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। जिले में इस सीट से जुड़े जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। शुक्रवार को नुमाइश परिसर से बरसते पानी के मध्य सभी 409 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
डीएम नितिन बंसल की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों को ईवीएम आदि अन्य मतदान सामग्री के साथ रवाना किया जाता रहा। बरसात को देखते हुए ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए पॉलीथिन की थैली भी मुहैया कराई गई। सभी मतदान कार्मिक बसों से रवाना हुए। इस पोलिंग पार्टी के साथ ही माइक्रो आब्जर्वर और सुरक्षाकर्मी भी भेजे गए। डीएम ने बताया कि निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सभी वाहन अपराह्न तक अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों से पोलिंग पार्टियों के पहुंच जाने की सूचना प्राप्त हो गई है। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि प्रशासन स्तर पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।