फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ...कहते हैं हम अलविदा-अलविदा

...कहते हैं हम अलविदा-अलविदा

Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा/भरथना/जसवंतनगर। हर अदा तेरी इबादत का नहीं हमसे हुआ, हम रहे गफलत में हमसे हो रहा तू जुदा। आज रो-रो के कहते हैं हम अलविदा-अलविदा। रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज शहर की मस्जिदों में अदा की गई। खुशनुमा माहौल में हजारों मुसलमानों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ की। नमाजियों से मस्जिदें खचाखच भरी रहीं। नमाज शुरू होने से पूर्व एसएसपी दिनेश कुमार ने मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर में अलविदा जुमे की नमाज की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। नमाज से पूर्व हजारों की संख्या में मुसलमान विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे। नौरंगाबाद स्थित शाही मस्जिद में मुतावल्ली फुरकान अहमद ने नमाजियों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की। यहां हाफिज एजाज अंसारी ने नमाज अदा कराई। यहां मस्जिद खचाखच भर जाने पर सैकड़ों लोगों ने सड़क पर नमाज अदा की। इसके अलावा शाही मस्जिद पुरोहितन टोला, शाहग्रान, पचराहा, शाहगंज, गाड़ीपुरा, लालपुरा, सिंगल वाली, रामगंज, कटरा सेवाकली, तकिया आजादगान, हिसामुद्दीन कटरा शहाब खां, दरगाह वारसी, चांदमियां, गुलाटी, कटरा पुर्दल खां, पीर बंगाली मेवाती टोला, छोटी उर्दू मोहल्ला, बड़ी उर्दू मोहल्ला, अरार स्टेशन रोड, गिलहरी पुल, बोर्डिंग नया शहर, जिन्नातों वाली, किले वाली शाह महमूद आदि मस्जिदों में हजारों लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की।
विज्ञापन

अलविदा जुमे की नमाज के दौरान हरेक मस्जिद के पास सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट एमएन उपाध्याय, एसडीएम सदर शैलेंद्र भाटिया, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, पालिका ईओ जनार्दन नौरंगाबाद स्थित शाही मस्जिद के पास सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे। एसएसपी दिनेश कुमार सहित शहर कोतवाल श्रीधर सिंह और सभी चौकी इंचार्ज गश्त करते रहे। नगर पालिका परिषद ने शहर में साफ सफाई के साथ कलई का छिड़काव कराया। अलविदा जुमे की नमाज के दौरान फुरकान अहमद, राहत अकील, शावेज नकवी, आलिम रिजवी, डा. मरगूब, खादिम अब्बास, डा. मोहम्मद अफजाल, डा. अयाज अली, राहत हुसैन रिजवी, शफी अहमद बालक, कामरान खान, हाफिज मोहम्मद अहमद, अरशद मरगूब, तनवीर हसन, हाजी कमर अब्बास नकवी, हाजी फजल यूसुफ खां आदि ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना के जवाहर रोड पर स्थित बड़ी व छोटी मस्जिद में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ अदा की गई। बड़ी मस्जिद के मौलाना फहीम रजा नेे जामा मस्जिद में खुतबे से पहले रोजे की अहमियत, जकात, फितरा व ईद की नमाज के बारे में लोगों को बताया। अलविदा जुमे की नमाज हाफिज उबैद रजा ने अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले। इस दौरान एसडीएम ईश्वर चंद्र, सीओ अनिल कुमार यादव, थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव, पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
जसवंतनगर क्षेत्र के लुधपुरा में दोपहर एक बजे इमाम हाफिज मोहम्मद सईद अशरफी करहलवी ने, डेढ़ बजे जामा मस्जिद सरायखाम में इमाम कारी हमीदुल्ला, कटरा बिल्लोचियान मस्जिद में इमाम हाफिज शमीउददीन फारुखी एवं भसक्को का तकिया मस्जिद में इमाम मोहम्मद आसिफ ने नमाज पढ़ाई। पौने दो बजे शीशग्रान मस्जिद में और दो बजे गोले वाली मस्जिद में हाफिज कमालुददीन अशरफी पेश इमाम ईदगाह इटावा ने हजारों नमाजियों को अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। इससे पूर्व सुबह एसडीएम शिवप्रसाद ने नगर की मस्जिदों का जायजा लिया। इस दौरान लेखपाल गीतम सिंह यादव, शिवराज सिंह यादव आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

--
मुसलमान इस्राइल और अमेरिका की चीजों का करें बहिष्कार
इटावा। शिया जामा मस्जिद घटिया अजमत अली पर मौलाना सैयद अनवारुल हसन जैदी ने अलविदा जुमे की नमाज पढ़ाई। उन्होंने नमाज के बाद कहा कि अल्लाह की तरफ से अभी रमजान में तीन दिन का और मौका है। मुसलमान रोजा नमाज के साथ कुरान की तिलावत करें। मुसलमान रमजान की अहमियत समझें और इसका फायदा उठाएं। मुसलमान सोचें कि रमजान में उन्हें कितना फायदा हुआ। कहा कि मुसलमान इस्राइल और अमेरिका की बनी हुई चीजों का बहिष्कार करें क्योंकि इस्राइल गाजा पट्टी में बेगुनाह मुसलमानों का खून बहा रहा है। भारत सरकार को भी इस्राइल और ईराक में आतंकी संगठन के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। नमाज के बाद मस्जिद में अली साबिर की तरफ से मौलाना अनवारुल हसन जैदी, हाजी कमर अब्बास नकवी ने मदरसे के बच्चों को ईद के कपड़े प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed