{"_id":"33-186788","slug":"Etawah-186788-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में तैयार हो जाएंगे 10 उप स्वास्थ्य केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में तैयार हो जाएंगे 10 उप स्वास्थ्य केंद्र
Etawah
Updated Tue, 24 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शासन की ओर से जिलेे के दूरदराज के इलाकों में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 10 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से तीन का निर्माण तो एक माह पहले ही चालू हो गया था। शेष सात का निर्माण कार्य भी चालू करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले छह माह में सभी उपस्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो जाएंगेे। प्रत्येक भवन के लिए 9.25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
जिले में दस उप स्वास्थ्य भवनों के निर्माण के लिए क रीब एक करोड़ की राशि सीएमओ के खाते में डाल दी गई थी। भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी आरईएस को साैंपी गई है। तीन भवनोें के निर्माण का कार्य तो एक माह पहले ही शुरू कर दिया गया था। शेष सात का निर्माण कार्य भी चालू हो गया है। बताया जाता है कि अगले छह माह में सभी दस स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो जाएंगे। इन सभी उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर एक एएनएम की तैनाती की जा रही है। केेंद्र्रो के चालू हो जाने से महिलाओं को परिवार नियोजन, प्रसव पूर्व किसी प्रकार की सलाह लेने के लिए सीएचसी या पीएचसी की ओर दौड़ नहीं लगनी पडे़गी। इसके अलावा बच्चों के टीकाकरण की सुविधा भी गांव में ही मिल जाएगी। सीएमओ डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि सभी उप स्वास्थ्य केेंद्र के भवनों के निर्माण का काम शुरू हो गया है जल्दी से जल्दी यहां पर एएनएम की तैनाती की जाएगी।