{"_id":"33-186667","slug":"Etawah-186667-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी
Etawah
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा (इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा महेवा में शनिवार की रात चोरो ने सूने मकान के ताले तोड़कर जेवर-नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये का माल पार कर दिया। महेवा कस्बे की रहने वाली नीलम पत्नी गुलाब सिंह दो दिन पहले मकान में ताला डालकर पैतृक गांव घटाताल चली गई थीं। मकान सूना देख रात के समय चोरों ने ताले तोड़ डाले और कमरों में रखे बक्सों से जेवर, नकदी, कपड़े चोरी कर ले गए। चोरो ने बर्तन और गृहस्थी का अन्य सामान भी नहीं छोड़ा। रविवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने ताले टूटे देखे तो नीलम को सूचना दी। नीलम ने बताया कि चोर उनके घर से एक अंगूठी, पायले, मंगलसूत्र, टीवी, बर्तन, तथा कपडे़ चोरी कर ले गए हैं। नीलम ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन