{"_id":"33-186417","slug":"Etawah-186417-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन फार्म के लिए लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन फार्म के लिए लगी रही कतार
Etawah
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन करने के अंतिम दिन शुक्रवार को नगरपालिका में लंबी कतार लगी रही। लोग अमर उजाला की प्रतियां लेकर पहुंचे। उन्हें सुबह अखबार पढ़ने के बाद पता चला कि आज आखिरी दिन है। कई अधिकारियों ने भी बताया कि प्रकाशित समाचार की वजह से लोगों को ज्यादा समझाना नहीं पड़ा। लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे जिले में अब ओवर सब्सक्राइब (उपलब्धता से ज्यादा मांग) की स्थिति है। लक्ष्य 26,339 लोगों को पेंशन देने का है। गत 19 जून तक 18055 फार्म जमा हो चुके हैं। 20 जून को जमा हुए फार्मों के संकलन का काम देर शाम तक चल रहा था।
समाजवादी पेंशन के फार्म जमा करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर जहां दो दिन के लिए विशेष कैंप लगाए गए। वहीं टाउन एरिया क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायत में फार्म जमा करने की व्यवस्था रही। आमतौर रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के लाभार्थी इस नई पेंशन योजना से अनभिज्ञ बने हुए थे। तमाम लाभार्थियों को पता ही नहीं था कि रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना बंद हो चुकी है और उन्हें समाजवादी पेंशन का लाभ लेने के लिए फार्म भरना पड़ेगा। अमरउजाला ने लोगों को अलर्ट किया। जिसके काफी सकारात्मक परिणाम रहे। काफी संख्या में लोगों ने अपनी न्याय पंचायत और टाउन एरिया में निर्धारित कैंप में जाकर फार्म जमा किए। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनपी गुप्त खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने अमर उजाला को धन्यवाद दिया और कहा कि इतने बेहतर ढंग से सूचना तो विज्ञापन के माध्यम से भी नहीं दी जा सकती थी। वहीं इस ड्यटी से जुड़े चकबंदी अधिकारी का कहना रहा कि अमर उजाला में खबर छपने से लोगों को समझाने की जरूरत नहीं पड़ी। लोग खुद ब खुद फार्म जमा करने पहुंचे।
----
ऐसे जमा हुए फार्म
जिले के लिए सरकार ने 26339 लोगों को समाजवादी पेंशन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गत 19 जून तक समाज कल्याण दफ्तर में कुल 18055 फार्म जमा हो चुके हैं। इनमें टाउन एरिया के तहत इटावा में 2051, भरथना में 1401, इकदिल में 259, लखना में 152 समेत कुल 3059 फार्म जमा हुए हैं। जबकि टाउन एरिया बकेवर और जसवंतनगर के फार्म आने बाकी हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के तहत महेवा में 3638, भरथना में 3177, बसरेहर में 2915, जसवंतनगर में 1867, ताखा 1069, बढ़पुरा में 962, चकरनगर में 359 एवं सैफई में 207 समेत कुल 14194 फार्म जमा हो चुके हैं। जबकि 20 जून शुक्रवार को भी विशेष कैंप लगाए गए। इसमें काफी संख्या में लोगों ने फार्म जमा किए। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनपी गुप्त ने बताया कि लगभग 30 हजार फार्म जमा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
----
30 सितंबर तक पूरी होनी है प्रक्रिया
समाजवादी पेंशन के लाभार्थी चयन की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी होनी है। यानि अक्टूबर महीने से चयनित लाभार्थियों को पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। यह पेंशन लखनऊ से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचेगी। इसके लिए समाज कल्याण दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पहली दफा में कुल छह महीने पेंशन मिलेगी। उसके बाद हर महीने मुहैया होती रहेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनपी गुप्त बताते हैं कि अब केंद्र सरकार ने पूल फंड मॉनीटरिंग सिस्टम (पीएफएमएस) शुरू कर दिया है। जिसका लाभ यह होगा कि अब कोई भी पेंशन हर माह मिला करेगी।
-----
हर चरण में छनते जाएंगे अपात्र
योजना का लाभ अपात्र लोग न उठा ले जाएं। इसके लिए चयन प्रक्रिया लंबी चलेगी। अभी जो फार्म भरवाए जा रहे हैं। उनको कंप्यूटर में फीड कर एक खास तरह के सॉफ्टवेयर से रिफ्रेश कराया जाएगा। यह सॉफ्टवेयर विभाग को उपलब्ध कराया जाना है। इसमें वह फार्म रिजेक्ट हो जाएंगे जो प्रावधानों को फॉलो नहीं करेंगे। उसके बाद तैयार की गई पात्रों की सूची को लेकर बीडीओ व ईओ खुली बैठक कर पात्र और अपात्र तय करेंगे। इसके बाद पूरी सूची, पात्र व अपात्रों की सूचियां ब्लाक व नगरपालिका में चस्पा की जाएंगी। दावे और आपत्तियां मांगे जाएंगे। इस प्रक्रिया के बाद बीडीओ व ईओ पात्रों की सूची बनाएंगे। अब इस सूची का डीएम द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारी रेंडमली लाभार्थियों की पात्रता की जांच करेंगे। उसके बाद लाभार्थियों का चयन फाइनल होगा और सूची को ऑनलाइन फीड कराया जाएगा।