फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   गांववालों ने बारातियों को धुना, तीन घायल

गांववालों ने बारातियों को धुना, तीन घायल

Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव चितभवन में आई बारात में आए बैंड के न बजने पर बाराती व गांव वालों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गांव वालों ने बारातियों की जमकर धुनाई कर दी। इस मारपीट में तीन बाराती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सराय दयानत गांव निवासी रामकृपाल के पुत्र अतुल की शादी चितभवन निवासी छोटेलाल की नातिन से तय हुई थी। रामकृपाल गुरुवार को बारात लेकर चितभवन पहुंचे। जब बाराती नाश्ता कर रहे थे और बैंड जनवासे में खड़ा था तभी गांव के युवक वहां पहुंचे और बैंड वालों से बैंड बजाने को कहा। दूल्हे का भाई सुनील भी वहीं खड़ा था तो उसने कहा कि नाश्ता हो जाने दो। इसके बाद बैंड बजना शुरू हो जाएगा। इसी बात को लेकर उसका गांव के युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने सुनील के साथ मारपीट कर दी। सुनील को पिटता देख राजवीर तथा सुमित उसे बचाने आए तो गांव के युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट से तीनों को काफी चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकले। घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बाकी दो को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed