फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बसपाइयों ने किया उत्पात, प्रत्याशी समेत नौ को जेल

बसपाइयों ने किया उत्पात, प्रत्याशी समेत नौ को जेल

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बसपा प्रत्याशी की टाटा सफारी कार में रोडवेज बस की टक्कर लगने से बिफरे बसपाइयों ने शनिवार को बीच चौराहे पर चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बस के शीशे तोड़ डाले और आग लगाने का प्रयास किया। दौड़ कर आए जिला जज आवास के सिक्योरिटी गार्डों ने चालक की जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी बसपाई भिड़ गए और एएसपी से झड़प की। पुलिस चालक को थाने ले गई तो वहां भी बसपाई पहुंच गए। करीब एक दर्जन बसपाइयों ने चालक को थाने के अंदर घुसकर पीटा। बवाल बढ़ता देख कई थानों का फोर्स व पीएसी बुला ली गई। प्रत्याशी समेत नौ लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। बाद में बस चालक की तहरीर पर हत्या के प्रयास, सेवन क्रिमिनल ला एमेडमेंट आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जेल भेजे गए लोगों में बसपा प्रत्याशी अजय पाल सिंह जाटव, निजाम, बलराम, राजेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, विनीत कुमार, अरुण कुमार, राजकुमार हैं। सभी के खिलाफ 307, 149, 147, 332, 353, 279, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा 3/4लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व सेवेन सीएलए के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान जिले के आधा दर्जन थाना प्रभारियों के अलावा पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेे। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक इटावा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अजय पाल जाटव शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पक्का तालाब की ओर टाटा सफारी कार से अपने समर्थकों के साथ आ रहे थे। एसएसपी चौराहे पर पुलिस लाइन की ओर से आ रही रोडवेज बस ने इनकी कार में टक्कर मार दी। चुनाव ड्यूटी में लगी बस बकेवर से होमगार्डों को लेने जा रही थी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद भी बसपाइयों ने कार से उतर कर चालक को एसएसपी चौराहे पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिला जज आवास के सिक्योरिटी गार्डों ने चालक को बचाया। उधर, एसएसपी आवास के गार्ड ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। एएसपी ऋषि पाल सिंह यादव व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। बसपाइयों ने एएसपी से भी झड़प की और सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस किसी तरह चालक को निकालकर थाने ले गई। चालक को अस्पताल भिजवाने की तैयारी की जा रही थी तभी करीब एक दर्जन बसपा कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर घुसकर चालक को घूंसों से बुरी तरह पीटा। इस पर कई थानों की फोर्स और पीएसी ने चारों तरफ से बसपाइयों को घेर लिया। बसपाइयों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। इसके बाद सुरान, औरेया निवासी चालक राजेश पुत्र नत्थूलाल की तहरीर पर बसपा प्रत्याशी अजय पाल जाटव समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। चालक मूल रूप से डाक बंगला, बेवर, मैनपुरी का रहने वाला है। वह इटावा डिपो की बस चला रहा था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed