{"_id":"33-178411","slug":"Etawah-178411-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो में मिले 1.68 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो में मिले 1.68 लाख
Etawah
Updated Thu, 17 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर(इटावा)। थाना पुलिस ने स्कार्पियो से 1.68 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। पुलिस ने मामला फ्लाइंग स्क्वाएड के हवाले कर दिया है। जिस व्यक्ति के पास से यह रकम बरामद हुई है, वह विकास भवन का कर्मचारी आनंद बताया जा रहा है। यह व्यक्ति रकम का कोई ब्यौरा पुलिस को नहीं दे सका।
चुनाव में धनशक्ति के प्रयोग की रोकथाम के लिए थाना पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग के मलाजनी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एसडीएम जसवंतनगर शिवप्रसाद एवं सीओ नरेंद्र देव मौके पर मौजूद थे। कुछ ही देर में डीएम विद्या भूषण और एसएसपी दिनेश कुमार भी पहुंच गए। तभी एक स्कार्पियो यूपी 75 एन 5500 इटावा की ओर आती दिखी। चालक ने पुलिस से बचाकर गाड़ी को निकालने का प्रयास किया। शक होने पर अधिकारियों ने गाड़ी को रुकवाया और तलाशी ली। उसमें 1.68 लाख रुपये मिले। पुलिस ने मामले को फ्लाइंग स्क्वाएड के सुपुर्द कर दिया है।