{"_id":"33-170371","slug":"Etawah-170371-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कांग्रेस ही अल्पसंख्यकों की हितैषी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कांग्रेस ही अल्पसंख्यकों की हितैषी’
Etawah
Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
इटावा। इस्पात उपभोक्ता परिषद इस्पात मंत्रालय के नवनियुक्त सदस्य नासिर जलील ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के सम्मान व विकास की सोच रखती है।
गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा पार्टी पिछड़े, दलिताें व अल्पसंख्यकों के हितो के बारे में सोचती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश तोड़ने वाली सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ रहे है। उनकी लड़ाई में इस्पात मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा उन्हें मजबूती प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यकों को केवल ढगा है। यही कारण है कि इटावा में एक भी अल्पसंख्यक को लालबत्ती नहीं दी गई। कांग्रेस ने उन्हें इस्पात उपभोक्ता सदस्य बनाकर अल्पसंख्यकों का सम्मान बढ़ाया है उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी गई वह उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। वार्ता में सुनील शर्मा एडवोकेट, जुग्गन कु रैशी, अशोक पंाडेय, धर्मराज वर्मा, मलखान सिंह यादव मौजूद रहे।
--
औरैया रेलवे लाइन घोषणा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
इटावा। इटावा-औरैया से फतेहपुर के लिए बहुप्रतीक्षित रेलवे लाइन बिछाए जाने की रेलमंत्री की घोषणा का जिला कांग्रेस ने स्वागत किया है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि एमएलसी स्नातक विवेक बंसल के अथक प्रयास से यह संभव हो सका है। इटावा व औरैया के पूर्व जिलाध्यक्ष भी इसके लिए काफी प्रयासरत रहे। उन्होंने कहा कि इस रेलमार्ग के निर्माण से सड़क मार्ग का दवाब काफी कम हो जाएगा। लोगों को सहूलियत मिलेगी। यहीं नहीं क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व अध्यक्ष सूरज सिंह यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, आशुतोष दीक्षित, वाचस्पति द्विवेदी, उदयभान सिंह यादव, सुखराम सिंधी, पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी, धर्मराज वर्मा, प्रेम नारायण दोहरे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही सरकार से अपेक्षा की कि यूपीए की तीसरी बार बनने पर पांच वर्ष के अंदर रेलवे लाइन को शुरू करने की कोशिश की जाए। ब्यूरो