{"_id":"33-116809","slug":"Etawah-116809-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए भाजपाइयों का कचहरी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए भाजपाइयों का कचहरी में प्रदर्शन
Etawah
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की भाजपा और आरएसएस पर की गई टिप्पणी से गुस्साए भाजपाइयों ने गुरुवार को कचहरी में प्रदर्शन कर वट वृक्ष के नीचे धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में भाजपाइयों ने केंद्रीय गृहमंत्री पर कड़े प्रहार किए। साथ ही उनके बयान को देश के लिए खतरनाक व राष्ट्र विरोधी मानसिकता से ओतप्रोत बताया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में भारत सरकार से केंद्रीय गृहमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान से खफा भाजपाई गुरुवार को पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा की अगुवाई में कचहरी में एकत्र हुए और प्रदर्शन कर खूब नारेबाजी की। बाद में कचहरी स्थित वट वृक्ष के नीचे धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गृहमंत्री द्वारा यह कहना कि भाजपा और आरएसएस के प्रशिक्षण शिविरों में आतंकवाद को बढ़ावा दिया जाता है। यह बेहद खतरनाक व राष्ट्र विरोधी मानसिकता से ओतप्रोत बयान है। ऐसे बयान की जितनी भी निंदा की जाए कम है। इसके बाद भाजपाइयों ने राष्ट्रपति क ो संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि गृहमंत्री के विरुद्ध इस बयान के लिए भारत सरकार तत्काल निष्कासन की कार्रवाई करें और इस तरह की बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त सजा निश्चित हो। ज्ञापन में कहा गया है कि अकबरुद्दीन ओवेसी जैसे जिम्मेदार लोगों पर भारत के प्रति नफरत फैलाने में सरकार को कठोर सजा मुकर्रर करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा बयान देने का दुस्साहस न कर सके। देवी-देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बनाने वालों के विरुद्ध कम से कम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान हो।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक दुबे, पूर्व विधायक केके राज व नगर अध्यक्ष शरद वाजपेई के अलावा सरिता भदौरिया, शिवप्रताप राजपूत, गगन चतुर्वेदी, जितेंद्र जैन हैप्पी, अरुणेश दीक्षित, मंजुलता द्विवेदी, अरुण कुमार मिश्र, सावित्री कठेरिया, जयप्रकाश जैन, अमित तिवारी, आलोक पांडेय, विकास जादौन, सोमेश अवस्थी, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल, मातृशक्ति की बैठक सूत मिल परिसर में महंत लक्ष्मणानंद महाराज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विश्व पटल में भारत की छवि खराब करने वाले केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार श्ंिादे के बयान पर रोष प्रकट किया गया। महंत लक्ष्मणानंद जी महाराज ने कहा कि देश के 80 प्रतिशत हिंदुओं के प्रति गृहमंत्री का बयान बहुत ही अशोभनीय है।
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री का बयान भारत देश के मंत्री का न होकर पाकिस्तान के मंत्री जैसा प्रतीत हो रहा है। बैठक में जिला मंत्री अवधेश सिंह भदौरिया के अलावा कमलेश तिवारी, विवेक दीक्षित, मनोज तोमर, अनिल कुमार, दीपक एवं मातृशक्ति की सुशीला, अर्चना, सुमन, आशा, ऊषा आदि ने विचार व्यक्त किए।