{"_id":"33-109276","slug":"Etawah-109276-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपासना और विनय बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपासना और विनय बने चैंपियन
Etawah
Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। जनता कालेज बकेवर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को 200, 400, 800 व पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। चक्का फेंक व गोला फेंक पुरुष वर्ग प्रतियोगिता को कोई भी प्रतिभागी क्वालीफाई नहीं कर सका। उपासना 20 अंक और विनय 13 अंक अर्जित कर चैंपियन बने।
दो सौ मीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में सुनील कुमार बीकाम द्वितीय वर्ष, 400 मीटर महिला दौड़ में बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा उपासना, 800 मीटर व 5 हजार मीटर पुरुष वर्ग में बीकाम द्वितीय वर्ष के छात्र विनय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को संस्था के प्राचार्य डा. सीताराम त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डा. एसबी तिवारी, वरिष्ठ प्राध्यापक डा. आरआर अग्रवाल व क्रीड़ाध्यक्ष प्रो. जिनेंद्र बौद्ध ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन स्टाफ रेस पुरुष 100 मीटर दौड़ में अखिलेश कुमार त्रिपाठी प्रथम, अजेंद्र पाल सिंह ने द्वितीय, डा. धर्मेंद्र कुमार ने तृतीय व महिला स्टाफ दौड़ मेें प्रो. अपर्णा सिंह प्रथम, प्रो. स्मृति गुप्ता द्वितीय, प्रो. स्वाति तृतीय रही। समापन अवसर पर डा. एमपी सिंह, डा. डीएन सिंह, डा. पीके राजपूत, डा. शैलेंद्र कुमार, डा. एपी सिंह, डा. आदित्य कुमार, डा. राजेश वर्मा, डा. ग्रीस चंद्र यादव, डा. उमाकांत मिश्रा, डा. राजवीर सिंह, डा. नलिनी शुक्ला, डा. इंदुबाला मिश्रा, डा. ज्योति भदौरिया आदि मौजूद रहे।