फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सीएम तक लगाई गुहार, नहीं मिली आर्थिक मदद

सीएम तक लगाई गुहार, नहीं मिली आर्थिक मदद

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। गांव सुतियानी के कैंसर पीड़ित रामनरेश यादव(50) पुत्र रामगोपाल यादव के परिजनों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद के लिए सीएम तक से गुहार लगाई। जनता दरबार में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई। आर्थिक सहायता न मिलने से इलाज के अभाव में 19 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया। जबकि यह प्रार्थना पत्र अभी भी सरकारी फाइलों में दौड़ रहा है। भाई सुमित यादव की माने तो प्रार्थना पत्र देने के बाद वह लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए रहे, लेकिन हर देहरी से उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

रामनरेश यादव(50) काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। परिजनों ने उनका इलाज आगरा, ग्वालियर, कानपुर आदि में करवाया। इलाज में घर का सारा पैसा खर्च हो गया और परिजनों पर कर्ज लद गया। दो महीने से पूरा परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उनके भाई सुमित बताते हैं कि एक अक्तूबर को एक प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया। मुख्यमंत्री ने 4 अक्तूबर को डीएम से आख्या मांगी। डीएम ने तीन दिन के अंदर भरथना तहसील स्तर से रिपोर्ट देने को कहा। तहसीलदार भरथना ने इसे गंभीरता से न लेते हुए 10 अक्तूबर को कानूनगो के पास भेजा। कानूनगो ने लेट लतीफी दर्शाते हुए प्रार्थना पत्र को 15 अक्तूबर को लेखपाल के पास भेज कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

लेखपाल का कहना है कि उन्हें यह प्रार्थना पत्र 22 अक्तूबर को मिला, जिस पर आख्या लगाकर भेज दी। जिस तरह मुख्यमंत्री को संदर्भित यह प्रार्थना पत्र लेखपाल तक पहुंचा उसी तरह से इसे वापस आना है। उधर लगातार दो माह तक इलाज न मिल पाने से राम नरेश यादव ने 19 नवंबर की रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed