{"_id":"5c894b95bdec22144c192039","slug":"91552501653-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद.विवाद प्रतियोगिता में अखिल ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद.विवाद प्रतियोगिता में अखिल ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पर्यावरण संरक्षण पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया तथा पर्यावरण संरक्षण को सर्वाधिक महत्व देते हुए इसके उपाय भी बताए। पर्यावरण निदेशालय व वन विभाग की ओर से सेविन हिल्स स्कूल में हुई इस प्रतियोगिता में अखिल प्रथम, आलोक द्वितीय तथा अतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश यादव ने पुरस्कृत किया।
पर्यावरण निदेशालय व सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से पर्यावरण जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में सेविन हिल्स स्कूल में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने भागीदारी की। निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश यादव ने कहा कि बच्चों की भूमिका पर्यावरण संरक्षण के कार्य में बेहद महत्वपूर्ण है।
जब ये पर्यावरण को लेकर जागरूक रहेंगे तो पर्यावरण संरक्षण होता रहेगा और प्रदूषण का खतरा नहीं होगा। अभिषेक मिश्रा तथा गौरव वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर संजय सक्सेना, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।