फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सरकार की उपलब्धियां किसानों तक पहुंचाएं

सरकार की उपलब्धियां किसानों तक पहुंचाएं

Wed, 30 Jan 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
सरकार की उपलब्धियां किसानों तक पहुंचाएं
इटावा। प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को किसानों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में हुई। इसमें मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महेवा के ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं को किसान कुंभ महाभियान के तहत प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को किसानों तक पहुंचाने का आवाहन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित पोस्टर भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

्र
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी कार्यकर्ता किसान कुंभ अभियान पूरा करने का संकल्प लें। उन्होंने मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से सभी ग्राम पंचायतों में दस फरवरी तक कुंभ अभियान को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों में किसानों के हित में बहुत योजनाएं चलाई गईं हैं। इसमें किसान बीमा योजना के अलावा उर्वरक की समय पर उपलब्धता जैसी तमाम किसान हितकारी योजनाएं हैं। इन योजनाओं का किसानों तक लाभ पहुंचे इसलिए इसकी जानकारी किसानों को होना आवश्यक है। बैठक में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अजीत तिवारी, देवेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र बरुआ, दिबारीलाल, श्याम पाठक, अशोक राजपूत, के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed