{"_id":"5c4f3f90bdec2211a00c7565","slug":"91548697488-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश में चलाए जा रहे आंदोलन के दूसरे चरण में सोमवार को शाम चार बजे राज्य कर्मियों एवं शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। नगर पालिका परिसर से जुलूस निकालने से पूर्व पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र ने राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन का मुद्दा भविष्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा है। लिहाजा सरकार को तत्काल निर्णय लेकर घोषणा कर देनी चाहिए। अन्यथा की स्थिति में छह फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत सारा तंत्र ठप्प करने को विवश होना पड़ेगा। सारी जिम्मेदारी शासन की होगी।
कर्मचारियों तथा शिक्षकों का मशाल जुलूस नगर पालिका से शुरू होकर तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, एसएसपी चौराहा, डीएम चौराहा होते हुए कचहरी पहुंचा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई।
मशाल जुलूस में संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक दुबे, पुरानी पेंशन बहाली मंच के मंत्री प्रदीप सक्सेना, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह यादव, डीआईओएस डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, कृषि संवर्ग अध्यक्ष राजेश मिश्र, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ग्राम्य विकास संघ के जिला मंत्री अशोक शर्मा, ब्रजेश यादव, केपी सिंह, राजदा खातून, नगर पालिका परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव यादव, मंत्री सुनील वर्मा, आफताब हुसैन, वीरेंद्र सिंह कमल, मनोज कठेरिया, विपिन मिश्र, शारवेंदु, अशोक राजपूत, शेष कुमार, प्रदीप प्रजापति, बालकृष्ण शुक्ला, राजेश यादव, रिजवान अहमद, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के अध्यक्ष पंकज चौहान, जिला मंत्री तरुण तिवारी, संरक्षक अरुण कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।