{"_id":"64345ceeb54f51472a0ea3c4","slug":"90-years-narayani-doing-yoga-gives-massage-of-good-health-etawha-news-c-12-1-172925-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 90 साल की नारायणी जोड़ रहीं योग की कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 90 साल की नारायणी जोड़ रहीं योग की कड़ी
Tue, 11 Apr 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। भारतीय योग संस्थान की ओर से सोमवार को कंपनी बाग और देवकीनंदन पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया गया। 90 वर्ष की वरिष्ठ साधिका नारायणी ने बताया कि वह 35 वर्ष से इस संस्थान से जुड़कर योग कर रही हैं। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
संस्थान की स्थापना के 57 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योग विशेषज्ञ सत्यभामा ने संस्थान के बारे में बताया। कहा कि देश और विदेश में संस्थान लोगों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
भारत के 23 प्रांतों में चार हजार नि:शुल्क कक्षाएं चलाई जा रही हैं। केंद्र प्रमुख श्याम सुंदर ने बताया कि कंपनी गार्डेन में प्रतिदिन सुबह 5:45 से 7 बजे तक योगाभ्यास कराया जाता है। मोटापा घटाने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. एसबी और वरिष्ठ साधक सत्य प्रकाश शर्मा ने मनोबल बढ़ाया। दीप्ति मित्तल के भजन ने सभी का मन मोह लिया। अंजू अग्रवाल और संगीता की ओर से वरिष्ठ साधकों का स्वागत किया गया। मनोज जैन, बालेश्वर, बेबी वर्मा, गुड्डी, प्रदीप, परोमिता आदि मौजूद रहे।