{"_id":"5c815c74bdec22147760e685","slug":"81551981684-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला हीरालाल व कांधनी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला हीरालाल व कांधनी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी के प्रधानाचार्य डा. निर्मल चंद्र बाजपेई ने बताया कि आगामी शैक्षिक सत्र के लिए शासन ने जिले के नगला हीरालाल व कांधनी स्थित उक्त विद्यालयों में प्रवेश कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। प्रवेश आवेदन 18 मार्च तक प्राप्त किए जाएंगे। 22 मार्च को पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 27 मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी। 30 मार्च को प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित करके एडमीशन प्रक्रिया शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग से संचालित उक्त विद्यालयों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के मेधावी बच्चे प्रवेश पा सकते हैं। अभिभावक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यालयों में भोजन, वस्त्र, पाठ्य पुस्तकें व आवासीय सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। कक्षा 6, 7, 8 व 9 में प्रवेश लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कांधनी व नगला हीरालाल विद्यालयों में क्रमश: कक्षा 6 में 33 व 38, कक्षा 7 में 20 व 12, कक्षा 8 में 10-10, कक्षा 9 में 3 व 13 सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र व उनके अभिभावक किसी भी कार्य दिवस में 18 मार्च तक निशुल्क फार्म प्राप्त करके जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ छात्र की दो फोटो लगेगी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थी प्रवेश लेते समय उत्तीर्ण कक्षा का अंक पत्र, स्थानांतरण (टीसी) प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, विद्यालय प्रारूप पर शपथ पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधारकार्ड तथा आय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र के तौर पर वीपीएल या अंत्योदय कार्ड की फोटो कापी भी जमा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।