{"_id":"5953f94c4f1c1b42598b4605","slug":"81498675532-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा को बधाई देने सैफई पहुंचे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा को बधाई देने सैफई पहुंचे अखिलेश
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
चाचा रामगोपाल यादव को उनके जन्म दिन और संसदीय जीवन के 25 वर्ष पूरे होने बधाई देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव बुधवार शाम सैफई पहुंच गए। वे 29 जून को सैफई महोत्सव पंडाल में आयोजित जयंती समारोह में भाग लेंगे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन भी गुरुवार को सैफई पहुंचेंगे।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का 29 जून को जन्मदिन है। सपा नेता इस समारोह को सैफई महोत्सव पंडाल में सुबह 10 बजे से मनाएंगे। पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे। बुधवार को उनका सैफई पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, संतोष यादव सहित कई सपा नेताओं ने स्वागत किया।
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि इस दिन को यादगार बनाने के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रहीं हैं। जन्मदिन कार्यक्रम में सैफई में देश भर से जानी मानी हस्तियां के साथ ही सांसद और विधायक भाग लेेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह 29 जून को सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये कार्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
- आज मनाया जाएगा जन्मदिन