{"_id":"5f60debb8ebc3efbc73a48d5","slug":"76-won-the-battle-93-new-patients-found-etawha-news-knp5827976192","type":"story","status":"publish","title_hn":"76 ने जीती जंग, 93 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76 ने जीती जंग, 93 नए मरीज मिले
विज्ञापन
फोटो संख्या 17 भरथना में कोविड 19 जांच करते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : ETAWHA
कोरोना संक्रमित 76 मरीजों ने मंगलवार को जंग जीत ली, जबकि जांच रिपोर्ट में 93 नए मरीज भी सामने आए हैं।
जिले में जहां अब तक 2375 मरीज इस महामारी से निजात पा चुके हैं। वहीं संक्रमण का शिकार होने वालों का आंकड़ा 3245 हो गया है।
मंगलवार को 93 कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में 57 शहरी क्षेत्र और 36 ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
शहरी क्षेत्र में फ्रेंड्स कालोनी में आठ, पुरानी दीवानी व विजय नगर में 4-4, भरथना चौराहे व अजीतनगर में 3-3, ग्रामीण क्षेत्र के तहत भरथना में आठ और सैफई क्षेत्र में चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, लगातार 15 दिनों में बढ़े मरीज 1130 हो गए हैं।
भरथना नगर के विभिन्न मोहल्लों में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव मिलाकर कुल आठ लोग मंगलवार को संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि नगर के मोहल्ला गांधी नगर में 52 वर्षीय व्यक्ति व 24 वर्षीय युवक,
मोहल्ला सिंधी कॉलोनी में 55 साल के एक व्यक्ति, मोहल्ला नेविलगंज 40 साल व्यक्ति व तिलक रोड पर 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा साम्हो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 2 व्यक्ति व शेखुपुर गांव मेें एक कोरोना संक्रमण का मामला पाया गया। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
पालिका के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल के दिशा निर्देशन में कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने संबंधित स्थलों को सैनिटाइज कराते हुए बैरिकेड किया गया।
डॉ. रवि राजपूत टीम के टेक्नीशियन विजय कुमार गुप्ता, मोहम्मद अजहर एवं अजय कुमार ने 20 से अधिक लोगों की जांच की।