{"_id":"5c5095f4bdec2217f55877f8","slug":"71548785140-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला के लयि 25 बीघा जमीन खाली करायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला के लयि 25 बीघा जमीन खाली करायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सूबे के मुखिया आदित्य नाथ योगी ने प्रदेश के किसानों की मुख्य समस्या छुट्टा गोवंशों को सुरक्षित रखने पर चिंता जतायी तो प्रशासनिक अमला हरकत में आया और जनपद की ग्राम पंचायतों में चारागाह की जमीन की खोजबीन शुरू हो गयी। इसी प्रक्रिया के चलते मंगलवार को तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने दो ब्लॉकों की तीन ग्राम पंचायत से करीब 25 बीघा जमीन को खाली कराया गया। यहां पर लघु गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा।
एसडीएम सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि तहसीलदार एनराम की अगुवाई में राजस्व विभाग के आरआई व लेखपाल की टीमों ने बढ़पुरा व बसरेहर के तीन गांवों से 25 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। इनमें बढ़पुरा के असवा व संधावली ग्राम पंचायत से 17 बीघा जमीन पर खेती हो रही थी, जिसको ट्रैक्टर से हटवाया गया और उसकी नापजोख की गई। इसमें आठ बीघा जमीन बसरेहर के ब्लाकीपुर गांव में किसानों के कब्जे से खाली कराई गई। यहां तीन छोटी गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा।
एसडीएम सिद्वार्थ ने बताया कि परौली रामायन गोशाला में चालू करा दिया गया है। इसमें करीब 250 गोवंशों के खाने-पीने के इंतजाम भी किए जा चुके हैं। यहां पर गोवंशों का इलाज भी किया जा रहा है। कुछ कमियां हैं, जिनको भी जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।