फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मालगाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते बाधित रहा डाउन ट्रैक

मालगाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते बाधित रहा डाउन ट्रैक

Tue, 24 Oct 2017 09:54 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी में तकनीकी खराबी  के चलते बाधित रहा डाउन ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरथना।
कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी में साम्हों रेलवे स्टेशन के पास हैंगिंग पार्ट्स में तकनीकी खराबी के चलते करीब छह ट्रेनों को भरथना स्टेशन पर रोकना पड़ा। इस कारण करीब 35 मिनट तक डाउन ट्रैक बाधित रहा।

मंगलवार शाम 5:20 बजे इटावा से कानपुर की ओर जा रही जीएन 902 मालगाड़ी भरथना स्टेशन से पास हुई। रास्ते में ट्रेन के हैंगिंग पार्ट्स में आई खराबी की सूचना गेट नंबर 20 के गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी । सिग्नल 502 से सूचना मिलने और कं ट्रोल रूम से मिले निर्देश के तहत मालगाड़ी को साम्हाें स्टेशन की डाउन लाइन की लूप लाइन पर रोकना पड़ा। दूसरी ओर डाउन लाइन से पास होने वाली ट्रेनों को भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक रोकना पड़ा। तूफान एक्सप्रेस को 5:42 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर, आनंद विहार एक्सप्रेस को 5:48 बजे रोकना पड़ गया। डाउन लाइन पर ही कोटा-पटना एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस तथा गरीब रथ जैसी ट्रेनों को भी रोकना पड़ा। मालगाड़ी साम्हों स्टेशन पर लूप लाइन पर खड़ी है। कानपुर से टेक्नीशियन टीम के आने का इंतजार है। इस दौरान करीब 35 मिनट तक डाउन ट्रैक बाधित रहा। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन


- मालगाड़ी में तकनीकी खराबी से बाधित रहा डाउन ट्रैक
- प्रभावित रहीं करीब छह ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed