फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   7100 teenagers got vaccinated with enthusiasm

उत्साह से 7100 किशोरों ने लगवाया टीका

Sun, 09 Jan 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
7100 teenagers got vaccinated with enthusiasm
इटावा। जनपद में रविवार को मेगा अभियान के तहत कालेजों में 15 से 17 उम्र के किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। छात्र-छात्राओं के पहली बार रिकार्ड तोड़ 7100 वैक्सीनेशन होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने टीकाकरण कराने वाले प्रधानाचार्य, शिक्षकों, स्टाफ के अलावा वैक्सीनेशन करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों का आभार व्यक्त किया है।डीआईओएस ने बताया कि मेगा वैक्सीन इवेंट में चौधरी सुघर सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर को प्रथम एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज धनुवां को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

दोनों विद्यालयों को जिलाधिकारी नकद धनराशि के साथ-साथ विशिष्ट कार्य के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्तिपत्र प्रदान करेंगी। शहर में आठ कालेजों में राजकीय बालिका इंटर कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज, एचएसएस इस्लामिया इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल आलमपुर हौज, नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स।
सुदिति ग्लोबल एकेडमी विचारपुर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कोरोनारोधी कोवैक्सीन लगाई गई। डीआईओएस ने बताया कि टीकाकरण अभियान में मेगा वैक्सीन इवेंट के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण कराया गया।
नारायन कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने अपनी देखरेख में किशोरों को वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य की विभाग टीम ने एंटीजन टेस्ट भी किया।
सबसे पहले खुशी दुबे और राहुल पाराशर को वैक्सीन की डोज दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि वैक्सीनेशन में छूटे छात्र-छात्राओं को जल्द वैक्सीन लगवा दी जाएगी।
इस दौरान वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. श्रीनिवास, नर्सिंग स्टाफ विमला राजपूत, क्रांति राजपूत, सुनीता देवी व नीलम के अलावा कालेज का स्टाफ उपस्थित रहा।
इस्लामिया में प्रधानाचार्य गुफरान अहमद की देखरेख में बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने 300 से अधिक छात्र व 76 छात्राओं का टीकाकरण किया।
अभी तक कालेज के 746 में 490 कुल 66 प्रतिशत छात्रों और इस्लामिया गर्ल्स की 349 में 212 कुल 61 प्रतिशत छात्राओं का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की तीसरी टीम ने छात्र-छात्राओं की आरटीपीसीआर जांच
की। इस दौरान डीआईओएस राजू राणा, एडीआईओएस डॉ. मुकेश यादव, संजय शर्मा, उमेश यादव, जगदीश यादव, चीफ प्रॉक्टर मोहम्मद अतीक, कुश चतुर्वेदी, नाजिश इकबाल, शाहिद अख्तर, मोहम्मद अनवर, साबिर हुसैन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
बढ़पुरा क्षेत्र के दो कालेजों में 528 को लगा टीका
ब्लाक बढ़पुरा क्षेत्र के उदी स्थित सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि इकदिल स्थित ज्ञानचंद्र जैन इंटर कालेज में 358 व जनता इंटर कालेज में 170 किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया। सोमवार को चार कालेजों में वैक्सीनेशन किया जाएगा।
भरथना में 205 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
भरथना। एसएवी इंटर कालेज में 205 छात्रों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मी कल्पना सेन, रजत सिंह ने 205 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ने बताया विद्यालय में कुल 938 छात्र-छात्राए पंजीकृत हैं, जिसमें अब तक 745 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
महेवा मेें 300 से अधिक का हुआ टीकाकरण
महेवा। सीएचसी महेवा के लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा, बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज बकेवर व जनता इंटर कालेज बकेवर में किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया।
अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी के निर्देशन व लोकमान्य रूरल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. एसएस त्रिपाठी की देखरेख में तीन सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई।
जनता इंटर कालेज बकेवर में प्रधानाचार्य अनिमेष वर्मा व बाबूराम सरवस्ती इंटर कालेज बकेवर में प्रधानाचार्य बेनीराम पाल की देखरेख में वैक्सीनेशन किया गया।
एसडीएम सदर और बेटा भी कोरोना संक्रमित
इटावा। एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा व उनका बड़ा पुत्र एंटीजन कोविड जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमित होने की पुष्टि सीएमओ डॉ. भगवान दास ने की।
रविवार को चुनाव के संबंध में कलक्ट्रेट में पहले मीडिया कर्मियों से हुई वार्ता व बाद में राजनीतिक दलों के नेताओं व पदाधिकारियों की हुई बैठक में एसडीएम सदर उपस्थित थे।
इस मौके पर डीएम श्रुति सिंह, एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एडीएम जयप्रकाश, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, भरथना व जसवंतनगर के एसडीएम समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

32 नए संक्रमित मिले, संख्या 54 पहुंची
इटावा। जिले में रविवार को 32 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की संख्या 54 हो गई है। दो संक्रमित अस्पताल में, जबकि 52 होम आइसोलेट हैं।
इनमें सात किशोर हैं, जिनमें तीन सुमन विद्यापीठ के छात्र, दो एसएस मेमोरियल शिक्षा निकेतन सैफई और एक बसरेहर का छात्र हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि 32 नए संक्रमितों में 17 महिलाएं हैं।
चार को छोड़ शेष सभी संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। नौ लोगों ने एंटीजन व 23 लोगों ने आरटीपीसीआर जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed