फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   7 bigha crop caught fire

सात बीघे फसल जली

Sat, 01 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 01 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
7 bigha crop caught fire
खेत में जली हुई फसल। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के समथर के पास नगलाचंदी में शनिवार को हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से एक पेड़ और खेत में खड़ी सात बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आननफानन में आग बुझाने का प्रयास किया। इससे फैलने से बच गई। नगला चंदी निवासी तेज सिंह के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। लाइन के नीचे ही खेत में एक पेड़ पर चिंगारी गिर गई। पेड़ में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक आग ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड काफी देर बाद पहुंची। तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। इस आग से सात बीघे से अधिक फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची थी लेकिन तब तक पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed