{"_id":"5c7d5daabdec22144e5c18a4","slug":"61551719850-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार पर अड़ा शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार पर अड़ा शिक्षक संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार पर अड़ा हुआ है। सोमवार को संघ की एक बैठक फर्रुखाबाद रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज में हुई।
जिसमें प्रांतीय आह्वान को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रांतीय संरक्षण समिति के संयोजक श्रीनारायण द्विवेदी ने जिले के दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य ठप रखने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया।
शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के विनियमितकरण, कैश लेस चिकित्सा सुविधा, वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर यह मूल्यांकन कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे लेकर गठित हुई संघर्ष समिति में नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज व सनातन धर्म इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्रों के लिए संयोजक व सह संयोजक बनाए गए।
हाईस्कूल मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के लिए प्रह्लाद स्मारक इंटर कॉलेज चौपुला के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह यादव, जनता इंटर कॉलजे बकेवर के अध्यापक मनोज त्रिपाठी, इंटरमीडिएट के लिए जवाहर इंटर कॉलेज चकरनगर के प्रधानाचार्य अरुण कुमार दुबे व अध्यापक डा. संजय वर्मा को जिम्मेदारी दी गई।
इस संघर्ष समिति में अनिमेष वर्मा, रजनीश कुमार, इरशाद अहमद, ओम कुमार, रामनरेश सिंह, ओम शिवाय यादव , महेन्द्र दुबे, विवेक प्रकाश मिश्रा, सूर्यकांत यादव, जगराम सिंह, आशुतोष तिवारी, मनोज कुमार, मोहर सिंह, सुधीर दुबे, उमा भदौरिया, मनोज कुमार सिंह, पूनम पांडेय, सरनाम सिंह, मंजू दुबे, वर्षा गुप्ता को सदस्य नामित किया गया।