फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   किसानों के सहयोग में मैदान में उतरी सपा

किसानों के सहयोग में मैदान में उतरी सपा

Sat, 02 Feb 2019 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
किसानों के सहयोग में मैदान में उतरी सपा
ऊसराहार। गोवंशों को स्कूल में बंद करने के मामले में 80 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पुलिस ने दो को जेल भेज दिया। कई किसान घर छोड़कर चले गए। प्रशासन के मनमाने रवैये के खिलाफ शनिवार को सपा ने मोर्चा खोल दिया। सपाइयों ने गांव पहुंचकर किसानों को बंधाया ढांढस बंधवाया। साथ ही मुकदमा वापस हो नहीं होने पर धरना प्रदर्शन का एलान किया।
विज्ञापन


शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जिला सचिव संग्राम सिंह चौहान अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ समथर गांव पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों ने अपनी फसल को बचाने के लिए ही गोवंशों को विद्यालय में बंद किया था। उन्होंने किसी भी गोवंश को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन इसके बाद भी तमाम संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने स्वयं समथर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को तीन दिन में गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने की बात कही थी। अब प्रशासन अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए किसानों पर मुकदमेबाजी कर रहा है। हकीकत यह है कि पूरे जनपद में सभी गोवंश सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं। इससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समथर गांव के किसानों का उत्पीड़न किया गया तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। किसानों के समर्थन में आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पूरे मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने रखने की बात भी कही। इस दौरान शोभाराम प्रजापति महासचिव विधानसभा जसवंतनगर दिनेश कश्यप सेक्टर प्रभारी बम्हनीपुर रजनीश शाक्य पप्पू यादव बंटी प्रधान आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed