फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मलखम्भ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रदर्शन

मलखम्भ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रदर्शन

Fri, 09 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
मलखम्भ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। 28वीं वाहिनी पीएसी के प्रांगण में चल रही तीन दिवसीय तृतीय अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद की मलखंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन जोन की 7 वाहिनियों के खेल कराए गए। जिसके अंतर्गत दसरंग, उल्टी आड़ी, लॉग आर्म, हाफ आर्म, ताड़ आसन, कूदी हाथ लगाकर, कूदी बिना हाथ, नाग मुड़ी, सुई धागा, मयूर आसन, बजरंगी पॉजीशन, स्टेंडिंग पॉजीशन, धनुरासन, साइड फरार, हनुमान झाप, व्यक्तिगत एक्सरसाईज एवं 4-4 सामूहिक फारमेशन कराई गई।


प्रतियोगिता में टीमों ने अपने-अपने प्रदर्शन के आधार पर अंक प्राप्त किए।
मलखंभ प्रतियोगिता में 24वीं व 9वीं वाहिनी मुरादाबाद, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 43वीं वाहिनी एटा, 41वीं वाहिनी गाजियाबाद, 6वीं वाहिनी मेरठ एवं 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के खिलाड़यों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सेनानायक लल्लन राय, उपसेनानायक महात्मा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, सहायक सेनानायक राजाराम किशवर अली, शिविरपाल, दलनायक मिथलेश कुमार पांडेय निर्णायक एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed