{"_id":"59eb87964f1c1b98678b6b98","slug":"61508607894-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अलगाव के चलते रिवाल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से अलगाव के चलते रिवाल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरथना।
भरथना थाना क्षेत्र के असफपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक पत्नी से अलगाव के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। इसी कारण से उसने आत्महत्या की है।
असफपुर गांव में दीपावली वाले दिन 40 वर्षीय रामकृपाल उर्फ रामू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी में गोली मारकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली।भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि रामू काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसकी पत्नी दो वर्ष पहले उसे छोड़कर अहमदाबाद जा कर रहने लगी। वह गांव से बाहर मकान बनाकर अकेले रह रहा था। पुत्र व पुत्री उसके पास ही रह कर पढ़ाई पूरी कर रहे थे। एक साल पहले पुत्र एवं पुत्री भी अपनी मां के पास अहमदाबाद चले गए। गुरुवार सुबह जब वह चाय लेकर वहां पहुंचा तो रामू घर के अंदर चारपाई पर पड़ा था। नीचे खून बह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जेपी पाल एवं फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि रामू काफी समय से मकान में अकेला ही रह रहा था। उसने उसी मकान में एक छोटी सी दुकान खोल रखी थी। दीपावली से एक दिन पहले शाम को बाइक फिसलने से रामू के सिर में चोट भी लग गई थी।
- युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
- पत्नी से अलगाव के चलते की खुदकुशी