{"_id":"5953f8554f1c1b8b368b470d","slug":"61498675285-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी प्रकार के व्यापार व मंडिया भी रहेंगी बंद: सदाशिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी प्रकार के व्यापार व मंडिया भी रहेंगी बंद: सदाशिव
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
30 जून को देशव्यापी बंदी के कारण जिले में सभी कारोबार और मंडियां बंद रहेंगी। ये जानकारी बुधवार को पत्रकार वार्ता में उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, युवा प्रदेश सचिव सुनील जैन और नगर अध्यक्ष गुरुभेज सिंह भेजा ने दी।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार एक कर नीति और सरल जीएसटी का वादा पूरा करे। जनता की दैनिक जीवन की वस्तुुएं जैसे रोटी, कपड़ा, मकान आदि को ब्रांडेड या अनब्रांडेड से मुक्त रखा जाए। कहा कि जीएसटी में जरा सी गलती पर सजा के प्रावधान को हटाया जाए।
व्यापारी बिना तनख्वाह के राजस्व वसूली करता है। एडवांस रकम पर जीएसटी 37 रिटर्न भरना, ऑनलाइन व्यवस्था के नाम पर सीए की मदद, दिन भर व्यापार से ज्यादा कागजी कार्रवाई करना व्यापारी के लिए संभव नहीं है। इसके विरोध में 30 जून को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। वार्ता के दौरान युवा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री प्रत्युष वर्मा, डॉ. आशीष दीक्षित, गोरखनाथ वर्मा, संतोष सोनी, गुंजन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
- जीएसटी का विरोध: उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ने दी जानकारी